Home » घर-घर पहुंचेगा मुफ्त बिजली खैरागढ़ में ‘सूर्य रथ’ का शुभारंभ

घर-घर पहुंचेगा मुफ्त बिजली खैरागढ़ में ‘सूर्य रथ’ का शुभारंभ

by Bhupendra Sahu

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है. यह योजना रूफटॉप सोलर के लिए सब्सिडी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और आमजनों के जीवन में आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। लोग अब बिजली बिल की चिंता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं। इसके प्रचार-प्रसार के लिए खैरागढ़ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कार्यालय परिसर, खैरागढ-गंडई-छुईखदाऩ से ‘सूर्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के शहरी और ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर लोगों को रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लाभ, सब्सिडी एवं वित्तीय सुविधा की जानकारी देगा।

आवेदन और प्रगति की स्थिति
कलेक्टर खैरागढ-गंडई-छुईखदाऩ ने बजाया कि जिले में अब तक 340 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 335 उपभोक्ताओं को मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। 10 घरों में सौर पैनल स्थापित हो गए हैं, जबकि 46 घरों में कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों के अनुसार योजना से मुफ्त और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध होगी, साथ ही जिले में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More