Home » गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री

गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री

by Bhupendra Sahu

रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम करियाकांटा और मूंगवाल में आयोजित गायता जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने समाज के ईष्ट देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने ग्राम मूंगवाल में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व आदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी।

गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी को गायता जोहारनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी परम्परा बहुत पुरानी और समृद्ध है। आदिवासियों की खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस पुरातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करना है और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। शासन द्वारा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पेसा कानून, पांचवी अनुसूची और वन अधिकार सहित कई प्रावधान किए गए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More