Home » समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ का विशेष स्थान

समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ का विशेष स्थान

by Bhupendra Sahu

रायपुर पर्यटन ऐतिहासिक स्मारकों और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण को भी प्रोत्साहित करता है। यह विभिन्न संस्कृतियों के बीच समझ को बढ़ावा देता है, जिससे लोगों को एक-दूसरे की परंपराओं और मूल्यों को सीखने का अवसर मिलता है। सतत पर्यटन को बढ़ावा देने से यह सुनिश्चित होता है कि प्राकृतिक और सांस्कृतिक संसाधन भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रहें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पर्यटकों को आकर्षित करके, पर्यटन आतिथ्य, परिवहन और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों में राजस्व, रोजगार और स्वरोजगार के व्यावसायिक अवसर पैदा होते हैं। छत्तीसगढ अपनी समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध संस्कृति के कारण पर्यटन के क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखता है।

जशपुर जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय पर्यटन समिति की बैठक आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास, पर्यटन स्थलों का विकास, पर्यटन प्रचार-प्रसार और पर्यटन संबंधी अन्य विषय शामिल थे। जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिले के पर्यटन समिति की बैठक में आदिवासी क्षेत्रों में होमस्टे विकास की पहल हेतु प्रमुख पर्यटन स्थलों के समीप कलस्टर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में पर्यटन विकास कार्यों हेतु विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More