Home » वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

वन मंत्री केदार कश्यप ने गोलावंड में लगभग 01 करोड़ 69 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu

रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 01 करोड़ 69.52 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। साथ ही ग्राम गोलावंड में शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए पाँच लाख और सामुदायिक कार्य हेतु बीस लाख रूपए के शेड निर्माण की घोषणा की।

वन मंत्री ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे यह सरकार की मंशा है। हमारी प्राथमिकता में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पुल पुलिया का विकास है, जिससे सभी गांव विकासखंड और जिला मुख्यालय से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गांव गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई थी। पक्की सड़क बन जाने से गांव में विकास पहुंचती है। वन मंत्री ने ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महतारी वंदन योजना, लखपति दीदी जैसे कई योजनाओं से गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसे योजनाओं से शत प्रतिशत लाभ पहुंचाए। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनने के लिए भी प्रेरित किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More