Home » महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सरकार की पहली प्राथमिकता- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सरकार की पहली प्राथमिकता- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

by Bhupendra Sahu

रायपुर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा संभाग के दौरे पर कोरिया जिले के बैकुंठपुर में संचालित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, वरिष्ठजन कल्याण और विशेष बच्चों की देखभाल एवं शिक्षा के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण सरकार की पहली प्राथमिकता- श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

सबसे पहले मंत्री श्रीमती राजवाड़े सखी वन स्टॉप सेंटर पहुँचीं। यहाँ उन्होंने महिलाओं के लिए उपलब्ध परामर्श, कानूनी सहायता, अस्थायी आश्रय एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को और अधिक संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। लाभान्वित महिलाओं से चर्चा करते हुए मंत्री ने उनकी समस्याओं व अनुभवों को सुना और महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता बताया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More