Home » भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी की मजबूती का प्रतीक : नबीन

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पार्टी की मजबूती का प्रतीक : नबीन

by Bhupendra Sahu

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को पार्टी की मजबूती का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी जवाबदेही नहीं भूलनी चाहिए और जनता की समस्याओं के समाधान में पूरी निष्ठा से काम करना चाहिए। नबीन भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे, जिसमें प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला संगठन प्रभारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

पार्टी अनुशासन और जनसेवा पर जोर
नबीन ने कहा कि भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक मजबूती से स्थापित हो चुकी है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को अनुशासन का पालन करने और पार्टी के निर्णयों को सहजता से स्वीकार करने की नसीहत दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 30 मार्च के छत्तीसगढ़ प्रवास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का संबोधन
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में विधानसभा, लोकसभा, उपचुनाव, निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने बताया कि भाजपा का वोट प्रतिशत विधानसभा चुनाव में 46% था, जो लोकसभा में बढ़कर 51% और पंचायत चुनावों में 56% तक पहुंच गया। उन्होंने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विनम्रता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा में जुटने की अपील की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More