Home » सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान शिविर में 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जशपुर जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से आमजन को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घरजियाबथान में आयोजित शिविर में समाज कल्याण विभाग को प्राप्त 80 पेंशन आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया तत्काल सुनिश्चित की गई।
शिविर में दिव्यांग हितग्राही श्री मोहित राम कोरवा को सहायक उपकरण के रूप में बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की गई। ट्राइसिकल मिलने से उन्हें दैनिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा आत्मनिर्भर जीवन जीने में सहायता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुरुचि पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंच रही हैं और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ऐसे शिविर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More