दुर्ग । नगर पालिक निगम द्वारा कैच द रेन: फाइट द बाइट अभियान चलाया।
इस दौरान वार्ड क्रमांक 59 स्थित सतनामी पारा के निकट डबरी तालाब की सफाई के लिए विधायक गजेंद्र यादव एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने तालाब में उतरकर सफाई की शुरुआत कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया. सफाई के बाद तालाब के चारों ओर पौधरोपण किया जाएगा. मौके पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,स्थानीय पार्षद शिवेंद्र परिहार,दीपक साहू,भोला महोविया,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,करण करोसिया,कुणाल,राहुल,सफाई दरोगा प्रदीप सोनी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व नागरिको सहित टीम अमला मौजूद रहें।
previous post