Home » इंडिगो के विमान में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई आपात लैंडिंग

इंडिगो के विमान में बम होने की धमकी से मचा हड़कंप, मुंबई में कराई आपात लैंडिंग

by Bhupendra Sahu

मुंबई। चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान में शनिवार को बम होने की धमकी से हड़कंप मच गया।इसकी सूचना तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को दी गई और विमान की मुंबई में आपात लैंडिंग कराई गई।इसके बाद सबसे पहले सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसके बाद विमान को खाली क्षेत्र में ले जाकर उसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि, अभी तक की जांच में विमान में कोई बम नहीं मिला है।
इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई 5314 के चालक दल को केबिन में डू नॉट लैंड बॉम्बे…यू लैंड बॉम्ब ब्लास्ट लिखी हुई चिट्ठी मिली थी। उसके बाद तत्काल सुरक्षा एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई।एजेंसियों के निर्देश पर विमान की आपात लैंडिंग कराकर उसे आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अब विमान की जांच जारी है।
हाल ही के दिनों में किसी विमान को मिली यह तीसरी धमकी है। इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली उड़ान को भी इसी तरह की धमकी मिली थी। हालांकि, जांच में वह झूठी धमकी निकली।इसी तरह दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली उड़ान में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।अब चेन्नई से मुंबई जाने वाली इस उड़ान में इस तरीके की धमकी मिली है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां मामले की छानबीन में जुट गई है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More