कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शुक्रवार को ग्राम रणवीरपुर में जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र (विधायक कार्यालय) का उद्घाटन किया। विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र “भावना दीदी की गारंटी” में जनता से किए वादे को पूरा करते हुए, भावना बोहरा ने पूर्व में कुकदुर, पंडरिया, और पांडातराई में इस केंद्र की स्थापना की थी। इसी श्रृंखला में रणवीरपुर में भी इस केंद्र का शुभारंभ किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भावना बोहरा ने कहा, “संवाद, सुझाव, और समाधान – इन तीन महत्वपूर्ण विषयों के साथ हम मिलकर पंडरिया विधानसभा को समृद्ध बनाएंगे। जनसेवा ही भावना केंद्र हमारे इस संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। इस केंद्र में सभी शासकीय योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन के साथ ही क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं, जन आकांक्षाओं, और क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए आमजनों के सुझाव भी सुने जाएंगे।”
भावना बोहरा ने आगे बताया, “इस केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय कार्यों से संबंधित समाधान, और सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। यह केंद्र जनता और एक जनप्रतिनिधि के बीच आपसी सामंजस्य एवं संवाद का एक बेहतर माध्यम बनेगा। पहले अपनी समस्याओं के निराकरण व अन्य कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता को तहसील व जिला में जाना पड़ता था, लेकिन अब इस केंद्र की स्थापना से उन्हें उनके गाँव और घर के समीप ही समाधान मिलेगा।”