Home » बीजापुर में पोर्टेबल सेटेलाइट सिस्टम का प्रदर्शन और 4जी सेवाओं की पायलट टेस्टिंग

बीजापुर में पोर्टेबल सेटेलाइट सिस्टम का प्रदर्शन और 4जी सेवाओं की पायलट टेस्टिंग

by Bhupendra Sahu

बीजापुर  । बीजापुर जिले में बीएसएनएल की 4ळ सेवाएँ की पायलट टेस्टिंग, 31 मई 2024 को कलेक्टर बीजापुर अनुराग पांडेय की उपस्थिति में की गयी। इस अवसर पर बीएसएनएल बस्तर के महाप्रबंधक शरत चंद्र तिवारी ¼ITS½, हेमेन्द्र कुमार गहिरवार (स.मा.प्र.) सेत राम साहू (उप.म.आ), नरसिंग चंद्रा (उप.म.आ) तथा जिला स्तर के अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

4G सेवाओं के परीक्षण के अवसर पर, कलेक्टर बीजापुर द्वारा बीएसएनएल केंद्र बीजापुर स्थित मोबाइल टावर में 4G सिग्नल को पॉवर-ऑन कर, बीएसएनएल छत्तीसगढ़ के मुख्यमहाप्रबंधक विजय कुमार छबलानी (ITS) से टेस्ट वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क किया गया। टेस्टिंग कॉल सफल रही। निकट भविष्य में विधिवत सुविधा प्रदान की जावेंगी। बीएसएनएल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस्तर के समस्त जिलों में स्थित बीएसएनएल टावरों को 4G सुविधा से सुसज्जित करने का कार्य क्रमबद्ध तरीके से करने हेतु कार्यवाही की जा रही है इसी दिशा में आज बीजापुर में 4G सेवाएँ की टेस्टिंग की गई।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More