Home » मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े नितिन गडकरी, यवतमाल में दे रहे थे चुनावी भाषण

by Bhupendra Sahu

यवतमाल । महाराष्ट्र के यवतमाल में महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। भाषण के दौरान गडकरी को चक्कर आ गया। और वो मंच पर ही गिरने लगे।

वीडियो में गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया है कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत स्थिर है। नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां मतदान हो चुका है। वो अपनी पार्टी और सहयोगियों के लिए अलग-अलग जगह जाकर प्रचार कर रहे हैं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More