Home » मॉ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे ड्यूटी में तैनात

मॉ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि मेला में 800 से अधिक पुलिसकर्मी होंगे ड्यूटी में तैनात

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव। आज से 17 अप्रैल तक मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ चैत्र नवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु श्रद्वालुगण लाखों की संख्या में आने की संभावना है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग जिलों का बल बुलाया गया है जिसमें पुलिस जिला बल, सीएएफ, होम गार्ड, यातायात पुलिस शामिल हैं। सम्पूर्ण मेला व्यवस्था को 04 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें लगभग 800 से अधिक पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का ड्यूटी लगाया गया है, जिसे क्षीरपानी परिसर में श्री बी.पी.राजभानू, सेनानी 08 वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन श्री मुकेश ठाकुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा द्वारा मेला ड्यूटी पर लगे बल को ब्रीफ कर ड्यूटी वितरण किया गया। यातायात पुलिस द्वारा अंजोरा बाईपास से रामदरबार, सुकुलदैहान, मुसरा होते हुए डोंगरगढ़ तक पैदल यात्रियों के लिए जगह-जगह बैरिकेट व पुलिस जवान तैनात किया गया है। उपर मॉ बम्लेश्वरी मंदिर से निचे मॉ बम्लेश्वरी मंदिर तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार का परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अति.पु.अधी. नक्सल ऑपरेशन राज. मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहुल देव शर्मा, उप सेनानी 07 वीं0 वाहिनी छसबल भिलाई मीता पवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, उप पुलिस अधी0 अजाक तनुप्रिया ठाकुर, पुलिस अनु0अधि0 डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, उप प.अधी. पीटीएस अंजली ऐरेवार, उप पू.अधी. नक्सल सेल राज. अजीत ओगरे, उप पु0अधी0 दुर्ग एलेक्जेण्डर किरो, उप पु.अधी. बेमेतरा कौशिल्या साहू, सहायक सेनानी 08 वीं वाहिनी राज0 हरीश टोण्डर, उप पु0अधी0 मुंगेली नवनीत पाटिल, सहायक सेनानी 03 वी. वाहिनी छसबल अमलेश्वर अनिता सागर, सहायक सेनानी 14 वीं वाहिनी बालोद अजीत सिंह यादव, उप पुलिस अधी0 रायगढ़ अनामिका जैन, उप पु0अधी0 कोरिया जे.पी. भारतेन्दु , प्रशिक्षु उप पु.अधी. राजनांदगांव नवीन एक्का एवं जिले एवं अन्य जिले से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।
००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More