नई दिल्ली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चोट के कारण चार महीने बाद शानदार वापसी की है। बुधवार को भारत ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप (बीएटीसी) की महिला स्पर्धा में चीन की मजबूत टीम को 3-2 से हराया।
सिंधू ने जीत के साथ शुरुआत की। ग्रुप डब्ल्यू में सिर्फ दो टीम होने के कारण पहले मुकाबले से पूर्व ही भारत की नॉकआउट में जीत सुनिश्चित थी, लेकिन टीम ने शीर्ष वरीय चीन को हराकर शान से नॉकआउट में प्रवेश किया।