Home » भारत ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल हंगरी को सौंपी, खेल मंत्री अनुराग और आनंद का दिलचस्प अंदाज

भारत ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल हंगरी को सौंपी, खेल मंत्री अनुराग और आनंद का दिलचस्प अंदाज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शतंरज ओलंपियाड की मशाल इसके 45वें संस्करण के आधिकारिक मेजबान हंगरी को सौंपी। भारत ने चेन्नई में 2022 में चेस ओलंपियाड की मेजबानी की थी और पहली बार इसकी मशाल देश के 75 शहरों में निकाली थी।

इसी मशाल को खेल मंत्री ने शतरंज की शीर्ष वैश्विक संस्था फिडे के अध्यक्ष आर्केडी ड्वारकोविच और दुनिया की शीर्ष महिला ग्रैंड मास्टर रहीं जूडिथ पोल्गर को सौंपी। इस मौके पर पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और भारतीय शतंरज महासंघ के अध्यक्ष संजय कपूर भी मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More