Home » दो फीसदी घट सकता है बैंकों का कर्ज, फंडिंग में कमी से घटेगी कर्ज की वृद्धि दर, एनपीए में सुधार

दो फीसदी घट सकता है बैंकों का कर्ज, फंडिंग में कमी से घटेगी कर्ज की वृद्धि दर, एनपीए में सुधार

by Bhupendra Sahu

मुंबई फंडिंग दबाव के कारण बैंकों के कर्ज की वृद्धि दर घट सकती है। अगले वित्त वर्ष में यह 16 फीसदी से दो फीसदी कम होकर 14 फीसदी रह सकती है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स का अनुमान है कि कर्ज मांग मजबूत है। बुरे फंसे कर्जों में सुधार हो रहा है। बावजूद इसके कर्ज की वृद्धि दर घटेगी, क्योंकि जमा की वृद्धि दर लगातार घट रही है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा, यदि कर्ज और जमा वृद्धि दर स्थिर रहती है, तो जमा प्रतिस्पर्धा का दौर शुरू हो जाएगा। इससे बैंक मार्जिन में और कमी आएगी। निजी क्षेत्र के बैंकों को इस स्थिति का ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वे सरकारी बैंकों की तुलना में बहुत ज्यादा कर्ज-जमा अनुपात पर काम कर रहे हैं। सरकारी बैंकों की जमा की स्थिति ज्यादा बेहतर है। एसएंडपी का कहना है कि बैंकों का शुद्ध ब्याज मार्जिन इस वित्त वर्ष के तीन फीसदी से घटकर अगले वित्त वर्ष में 2.9 फीसदी पर आ सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More