Home » हॉकी विश्व कप 2024 के लिए पुरुष, महिला टीम की घोषणा

हॉकी विश्व कप 2024 के लिए पुरुष, महिला टीम की घोषणा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । हॉकी इंडिया ने मस्कट, ओमान में होने वाले आगामी एफआईएच हॉकी5 विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों की रविवार को घोषणा की।जहां एफआईएच हॉकी5 महिला विश्व कप 24 जनवरी से 27 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा, वहीं एफआईएच हॉकी5 पुरुष विश्व कप 28 जनवरी से शुरू होगा और 31 जनवरी को समाप्त होगा।

भारतीय महिला टीम का नेतृत्व अनुभवी गोलकीपर रजनी एतिमारपु करेंगी और उप कप्तानी डिफेंडर महिमा चौधरी करेंगी। टीम में दूसरे गोलकीपर के रूप में बंसारी सोलंकी और डिफेंडर के रूप में अक्षता अबासो ढेकाले और ज्योति छत्री शामिल हैं। मिडफील्डरों में मारियाना कुजूर और मुमताज खान को नामित किया गया है जबकि अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल और दीपिका सोरेंग को फॉरवर्ड के रूप में नामित किया गया है।भारतीय महिला टीम को नामीबिया, पोलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ पूल सी में रखा गया है।

एफआईएच हॉकी5 महिला विश्व कप में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिसमें पूल ए में फिजी, मलेशिया, नीदरलैंड और मेजबान ओमान शामिल हैं जबकि पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और जाम्बिया हैं और पूल डी में न्यूजीलैंड, पराग्वे हैं ,थाईलैंड और उरुग्वे हैं । टीम चयन के बारे में बोलते हुए, कोच सौंदर्या ने कहा, टीम में युवा खिलाड़ी शामिल हैं जिनके पास पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव है और हॉकी 5 के विश्व कप जैसे प्रतिष्ठित आयोजन में खेलने की चुनौतियों की समझ है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More