Home » एक लाख से ज्यादा युवाओं के खातों में पहुंची बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त, सीएम बघेल ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर

एक लाख से ज्यादा युवाओं के खातों में पहुंची बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त, सीएम बघेल ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त के रूप में 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि ऑनलाईन अंतरित की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 49 हजार से अधिक हितग्राहियों को 151 करोड़ रुपए की राशि भी जारी की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार हेतु ऑफर लेटर प्रदान किया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक रामपुकार सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला,सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रसन्ना आर भी उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More