Home » कैबिनेट मंत्री अकबर ने 57 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 05 प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कैबिनेट मंत्री अकबर ने 57 लाख 40 हजार रूपए की लागत से 05 प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu

कवर्धा प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि शिक्षा ही वह ज्योति और प्रकाश है जिसके माध्यम से अन्याय के खिलाफ लड़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि अब छत्तीसगढ़ की पहचान बदल रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों में भी परिवर्तन के साथ राज्य का विकास हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर आज ग्राम दुबहा, बानो, कोको, मदनपुर और ग्राम नेवारी में आयोजित प्राथमिक शाला भवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर कवर्धा विकासखंड के 05 ग्राम पंचायतों में 57 लाख 40 हजार रूपए की लागत से स्वीकृत स्कूल शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए 05 प्राथमिक शाला भवनों के निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। मंत्री श्री अकबर ने 11.48-11.48 लाख रुपए की लागत से ग्राम दुबहा, बानो, कोको, मदनपुर और ग्राम नेवारी में प्राथमिक शाला भवन का विधिवत भूमिपूजन, शिलान्यास किया। ग्राम पंचायतों में संचालित स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए शैक्षणिक प्रबंधन के लिए सौगात मिलने पर संबंधित ग्राम वासियों ने कैबिनेट मंत्री श्री अकबर के प्रति अभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ,पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुंभकार, श्री लेखा राजपूत, श्री रजपाल साहू, सरपंच श्री पवन चंदौल सहित सबंधित ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि देश की आजादी से पहले अशिक्षा और कुरीतियों ने समाज को शिक्षा से वंचित किया तो समाज के महापुरुषों ने आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर शिक्षित बनाने में योगदान दिया। समाज आज उन महापुरुषों व पूर्वजों के योगदान को याद कर आगे बढ़ रही है यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर ने संदेश दिया था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, सघंर्ष करो। इसके साथ ही बुद्ध के करुणा, मैत्री और प्रज्ञा पर भी जोर दिया। प्रदेश सरकार भी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में काम कर रही है। नक्सल क्षेत्रों के स्कूलों को सँवारा जा रहा है। शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More