Home » सुशासन तिहार से किसानों को मिली राहत, 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप

सुशासन तिहार से किसानों को मिली राहत, 75 प्रतिशत अनुदान पर मिला विद्युत पंप

by Bhupendra Sahu

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और कृषि कार्यों को सुगम बनाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। राज्य शासन द्वारा संचालित इस अभियान के तहत किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कर खेती-किसानी को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सलबा निवासी किसान श्री चंद्रभान को सिंचाई सुविधा के लिए 75 प्रतिशत अनुदान पर 5 एचपी विद्युत पंप प्रदान किया गया।
’सिंचाई की समस्या से मिली राहत’
श्री चंद्रभान ने बताया कि पहले सिंचाई के लिए उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पानी का स्रोत दूर होने के कारण खेतों तक पानी पहुंचाना बेहद मुश्किल था, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होता था। उन्होंने कहा कि विद्युत पंप मिलने से अब सिंचाई कार्य आसान हो जाएगा और समय पर खेतों तक पानी पहुंच सकेगा। इससे खेती बेहतर होगी और फसलों की पैदावार में भी वृद्धि होगी।
’कृषि कार्यों में आएगी सुगमता’
किसान श्री चंद्रभान ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस सहायता से अब उन्हें सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। समय पर पानी मिलने से खेती-किसानी अधिक व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी और आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। श्री चंद्रभान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है और गांव स्तर पर ही योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी मांगों और समस्याओं का निराकरण कर रहा है। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से जोड़कर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More