Home » कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल का परिणाम रहा शानदार… 90 फीसदी स्टूडेंट्स हुए सफल

कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल का परिणाम रहा शानदार… 90 फीसदी स्टूडेंट्स हुए सफल

by Bhupendra Sahu

भिलाई. कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल रामनगर भिलाई का इस वर्ष का 10वी व 12 वीं के परिणाम शानदार रहे। स्कूल के स्टूडेंट्स ने ने उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालको का विश्वास बनाए रखा। 2022-23 में इस विद्यालय के दसवी एवं बारहवी में 225 विद्यार्थी सम्मलित हुए थे। शाला का परीक्षा परिणाम 90% प्रतिशत रहा। शाला के मेधावी छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का डंका बजाया।

दसवीं में निखिल ने कुमार 90.5 प्रतिशत अंक लेकर ना सिर्फ अपने माता पिता बल्कि अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। इनके अलावा शिवम प्रजापति 89.6%, पियूष प्रसाद 89.37 यशांत 88.8% और हिमांशु यादव ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। कई और छात्र छात्राओं ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर अपनी शाला को गौरवान्वित किया है। उसी प्रकार हिंदी मिडियम के दसवी के छात्रों मे दिया कुमारी – 85.5%, गरिमा वर्मा 79% एवं सिमरन साव ने 78.66% अंक प्राप्त किए है।

बारहवीं के छात्र छात्राओं ने भी अपने विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पायल मिश्रा कामर्स ने ग्रुप 79.2% अंक प्राप्त किए एवं अभिषेक साव ने 71.2% अंक प्राप्त किए। आरती साव बायलाजी ग्रुप ने 74.8% अंक प्राप्त किए। उसी प्रकार हिन्दी मिडियम के विकास साहू ने 87.6% एवं मयंक पाटिल ने 77.2 %, दीपक कुमार ने 77.2% अंक प्राप्त किए। बिष्णु प्रसाद मैथ्स ग्रुप ने 65% अंक प्राप्त कर अपनी शाली का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाला के डायरेक्टर तरणदीप सिंग बुटार एवं प्राचार्या रंजीत कौर ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं शिक्षको एवं पालको की सरहाना की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More