Home » सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री

सुशासन तिहार का आयोजन, जनसमस्याओं के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता – उद्योग मंत्री

by Bhupendra Sahu

रायपुर प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज कहा कि तपती गर्मी में राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ सुशासन तिहार शिविरों का यह आयोजन आमजनता की समस्याओं के प्रति राज्य सरकार की गहरी संवेदनशीलता का परिचायक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में शासन प्रशासन आमनागरिकों की समस्याओं के त्वरित व संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिये पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है, समस्याएं दूर हो रही हैं तथा लोगों केा त्वरित राहत मिल रही है।

इस आशय के उद्गार उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार शिविर के आयोजन के दौरान कही। यहॉं उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कोरबा जिले एवं नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है तथा इसके अंतर्गत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। केारबा निगम क्षेत्र में पहला शिविर विगत 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में आयोजित हुआ था तथा इस कड़ी में आज निगम के टी.पी.नगर जोन कार्यालय परिसर में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन किया गया। उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को प्रदान की, वहीं कार्यकम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई।

इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अगुवाई मंे राज्य सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास, नागरिक सेवाओं व सुविधाओं की बेहतरी के साथ-साथ आमजनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने के लिय पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय स्वयं इस तपती गर्मी में शिविरों में अचानक पहुंच रहे हैं तथा आमजनता की समस्याओं से प्रत्यक्ष रूबरू हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी आमजनता के बीच पहुंच रहे हैैं, उनकी समस्याओं को दूर कर रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में भी ऐसे ही शिविर पूरे प्रदेश में लगते थे, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनःसुशासन तिहार शिविर पूरे प्रदेश में लगाये जा रहे हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि नगर निगम केारबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत लगातार सक्रिय हैं, आमजनता से सीधे संपर्क करती हैं, उनकी समस्याओ केा जानती समझती है तथा उनका निराकरण कराती है, उन्हीं के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं, जिससे हम सभी परिचित हैं। मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि जिले के सभी विभाग निगम के साथ कदम से कदम साथ मिलाकर जनसमस्याओं का निराकरण पूरी निष्ठा के साथ करा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में पुनःस्थापित हुआ सुशासन

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत सवा दो वर्षाे से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार ने प्रदेश की कमान अपने हाथ में संभाली हैं, उनकी नीतियों एवं कार्याे की बदौलत छत्तीसगढ़ में अब पुनः सुशासन स्थापित हुआ है। उन्होने कहा कि आमजनता की समस्याएं शीघ्रता से दूर हों, सुशासन तिहार शिविरों का यह प्रमुख उद्देश्य है, मुझे खुशी है कि जिन उद्देश्यों को लेकर यह शिविर लगाये जा रहे हैं, वह उद्देश्य पूरे हो रहे हैं। महापौर श्रीमती राजपूत ने जिला प्रशासन व निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुये कहा कि जिला प्रशासन की पूरी टीम एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के देखरेख में निगम के अधिकारी कर्मचारियों की टीम कोरबा के विकास व नागरिकों की समस्याओ को दूर करने की दिशा में बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं, जिसके लिये मैं अधिकारी कर्मचारियों को साधुवाद देती हॅू, इन्हीं की बदौलत नगर निगम कोरबा ने अनेक उपलब्धियॉं अर्जित की हैं। उन्होने कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन लगातार कोरबा के विकास एवं यहॉं के नागरिकों की समस्याओं को दूर करने के लिये कार्य कर रहे हैं, परिणाम स्वरूप कोरबा विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More