Home » सास बहू और फ्लेमिंगो का टीजर आउट, डिंपल कपाडिया संग ये सितारे आए नजर

सास बहू और फ्लेमिंगो का टीजर आउट, डिंपल कपाडिया संग ये सितारे आए नजर

by Bhupendra Sahu

ओटीटी लवर्स के लिए आज हम एक खुशखबरी लेकर आए हैं. बता दें कि, जिस सीरीज का फर्स्ट लुक देख फैंस काफी एक्साइटेड थें, उसको लेकर मेकर्स ने एक और खुलासा किया है. बता दें कि, आने वाली होमी अदजानिया की डिज्नी प्लस हॉटस्टार सीरीज सास बहू और फ्लेमिंगो का पहला टीजर जारी किया गया है. डिपंल कपाडिया का ये आने वाला शो सामान्य सास-बहू की कहानी को पेश करता है.

आपको बता दें कि, टीडर वीडियो एक परिचित लहजे में शुरू होती है, जिसके बैकग्राउंड में एकता कपूर का टाइटल सॉन्ग क्योंकि सास भी कभी बहू थी बज रहा है. डिंपल कपाडिय़ा के घर में चीजें आनंदमय लगती हैं क्योंकि वह आरती और विभिन्न अनुष्ठान करती हैं, और घर की महिलाएं गरबा खेलती हैं. हालाँकि, बहुत जल्द हम एक्ट्रेस का एक अलग अवतार में देखते हैं जब वह राइफल पकड़ लेती हैं.

क्लिप को सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ साझा किया गया था जिसमें लिखा था, चेतावनी: ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है! कृपा न देखें. क्यों? क्योंकिज् एक्साइटेड फैंस कमेंट करने के लिए दौड़ पड़े, एक यूजर ने लिखा, सास बहू वैकल्पिक ब्रह्मांड में. एक अन्य ने कहा, वाह, मैंने अभी क्या देखा. एक यूजर ने कमेंट किया, गाना और ये वीडियो, लोल.
इस वेब सीरीज की कास्ट के बारे में बात करें तो, इस सीरीज में डिंपल कपाडिय़ा, राधिका मदान, अंगिरा धर, ईशा तलवार, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा सहित अन्य प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं. यह सीरीज 5 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More