Home » अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने खतरों के खिलाड़ी 13 से किया किनारा

अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने खतरों के खिलाड़ी 13 से किया किनारा

by Bhupendra Sahu

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 13Ó जल्द ही दस्तक देने वाला है. शो को लेकर आए दिन अपडेट्स आ रहे हैं. कुछ सितारों के नाम कंटेस्टेंट्स लिस्ट में कंफर्म बताए जा रहे हैं तो कुछ के ऑफर ठुकराने की बात सामने आ रही है. अब खबर है कि एक और टीवी एक्ट्रेस ने ‘खतरों के खिलाड़ी 13Ó को मना कर दिया है. ‘झांसी की रानीÓ फेम उल्का गुप्ता को ‘खतरों के खिलाड़ी 13Ó से ऑफर मिला था और यहां तक कि वह खुद भी इस शो का हिस्सा बनना चाहती थीं, लेकिन उन्हें मजबूरी में शो को मना करना पड़ा. एक्ट्रेस ने ईटाइम्स को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में इसकी पुष्टि की है. उल्का ने कहा, हां, मुझे ‘खतरों के खिलाड़ीÓ का ऑफर मिला था, लेकिन डेट की इश्यू की वजह से मैं ये नहीं कर सकती, लेकिन फ्यूचर में मैं इस शो का हिस्सा बनना चाहूंगी.

उल्का गुप्ता ने आगे कहा, मुझे एक्शन पसंद है. मैं देखना चाहती हूं कि मैं सारे टास्क कर पाऊंगी या नहीं. मेरी जिंदगी में फिटनेस बहुत जरूरी है. मैं हर दिन वर्क आउट करती हूं. मैं अपने खुद के टार्गेट्स बनाती हूं. बता दें कि उल्का से पहले प्रियंका चाहर चौधरी के शो ठुकराने की खबर सामने आई थी. खैर, आखिरी बार उल्का को ‘बन्नी चाउ होम डिलीवरीÓ में देखा गया था.

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला ‘खतरों के खिलाड़ी 13Ó की शूटिंग जल्द ही अर्जेंटीना में शुरू होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को 17 जुलाई 2023 से टेलीकास्ट किया जाएगा. कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में अर्चना गौतम, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, शिव ठाकरे जैसे स्टार्स का नाम सामने आ रहा है. फिलहाल, अभी डेट और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट कंफर्म नहीं है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More