Home » कामनवेल्थ गेम्स में दुर्ग की बेटी आकर्षि कश्यप ने जीता सिल्वर मेडल

कामनवेल्थ गेम्स में दुर्ग की बेटी आकर्षि कश्यप ने जीता सिल्वर मेडल

by Bhupendra Sahu

दुर्र्ग। दुर्ग के कसारीडीह निवासी 21 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने इंग्लैंड के बर्मिंघम कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम में शामिल होकर टीम के लिए सिल्वर मेडल जीतने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। महिला एकल में आकर्षि कश्यप ने विदारा विदनगे को 21-3, 21-9 से हराया। अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साईराज, रेंकीरेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने विजयी शुरुआत दिलाते हुए सचिन दियास व थिलिनी हेंदाहेवा को 21-14, 21-9 से हराया।

इसके बाद लक्ष्य सेन ने निलुका करुणारत्ने को 21-18, 21-5 से मात दी। पुरुष व महिला युगल में जीत दर्ज कर भारत ने मैच 5-0 से अपने नाम किया। आकर्षि ने अपने दोनों मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। आकर्षि ने बताया कि सभी को गोल्ड की उम्मीद थी। लेकिन सिल्वर से संतोष करना पड़ा। आकर्षि ने कहा कि उन्होंने मैच से लेकर टीम गेम में बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने इस स्थिति को पाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। जिसके पीछे उनके माता-पिता का योगदान है।

आकर्षि कश्यप ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्टकट रास्ता नहीं होता है। केवल परिश्रम से ही लक्ष्य तक पहुंचा जा सकता है। आकर्षि बैडमिंटन में इंडिया रैंकिंग नंबर वन और वल्र्ड में 57 वीं रैंक पर हैं। आकर्षि कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाली छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More