Home » लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई का लाल हुआ शहीद

लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई का लाल हुआ शहीद

by Bhupendra Sahu

भिलाई । छत्तीसगढ़ के एक जवान की शहीद होने की खबर सामने आ रही है। भिलाई के नेहरु नगर ईस्ट के रहने वाले लेफ्टीनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय लैंडस्लाइट की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। उनके शहीद होने की खबर सुनकर लोग काफी दुखी हो गए हैं। छत्तीसगढ़- मणिपुर के इंफाल में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई के जवान के शहीद हो जाने की खबर सामने आई है। बात दे कि भिलाई नेहरू नगर ईस्ट के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय शहीद हो गए हैं।

बता दे कि कपिल देव 107 बटालियन गोरखा राइफल्स मणिपुर में तैनात थे।कुछ दिन पहले ही लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में रेलवे ट्रैक व स्टेशन निर्माण कार्य के स्थल पर एक बड़े भूस्खलन के बाद से लापता हो गए थे। रविवार को रेस्क्यू बाद उनका शव बरामद कर लिया गया है।

आपको बता दें कि मणिपुर के नोने जिला अंतर्गत जिरिबम रेलवे लाइन और स्टेशन निर्माण का कार्य चल रहा है। यह क्षेत्र बोडो उग्रवादियों की वजह से प्रदेश का सबसे रिमोट और संवेदनशील एरिया में से एक है। इसलिए रेलवे निर्माण कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की कंपनी 107 को तैनात किया गया है। वही लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव टीम के कमांडर हैं और बीते तीन वर्षों से वे वहां पर पदस्थ हैं।
00000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More