नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार आज यानी बुधवार 15 जून को गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 43.16 अंकों के मामूली नुकसान के साथ 52,650.41 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के साथ की। अडानी ग्रुप के शेयर आज उछल रहे हैं। वहीं, शुरुआती कमजोरी के बाद अब सेंसेक्स 53.08 अंकों की बढ़त के साथ 52,746.65 केस्तर पर पहुंच गया है। वहीं, निफ्टी 17.20 अंक ऊपर 15,749.30 था।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 74 अंकों की गिरावट के साथ 52619 के स्तर था। वहीं निफ्टी 6 अंक नीचे 15725 के स्तर पर था। निफ्टी टॉप गेनर में आज बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील जैसे स्टॉक थे। वहीं, टाप लूजर में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, बीपीसीएल, कोल इंडिया और ब्रिटानिया जैसे स्टॉक्स।
अडानी ग्रुप के शेयर आज उछल रहे हैं। अडानी इंटरप्राइजेज को छोड़ अडानी के सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। अडानी विल्मर में 3.70 फीसद की तेजी है तो अडानी पोर्ट में 0.37 फीसद की। अडानी ग्रीन 0.91 के साथ तो अडानी पावर भी 3.02 फीसद की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।