Home » अडानी से एक बार फिर पिछड़े अंबानी, एशिया के सबसे बड़े अरबपति होने का छिना ताज

अडानी से एक बार फिर पिछड़े अंबानी, एशिया के सबसे बड़े अरबपति होने का छिना ताज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे बड़े अमीर नहीं रहे। गौतम अडानी ने उन्हें फिर से दूसरे नंबर पर ढकेल दिया है। हालांकि भारत के दोनों उद्योगपति अब भी दुनिया के अरबपतियों की टॉप-10 लिस्ट में हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट में मुकेश अंबानी 7वें और गौतम अडानी छठे नबंर पर हैं। हालांकि दोनों के बीच केवल 0.4 अरब डॉलर का ही फासला है, जो आज मिट भी सकता है। शेयर बाजार खुलते ही आज यानी बुधवार को रिलायंस इंडस्टीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका लगा है। आरआईएल के शेयरों में आई गिरावट की वजह से उनके नेटवर्थ 2.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

बुधवार सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर वह फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान फिसलकर सातवें स्थान से आठवें पर आ गए हैं। अब अंबानी और अडानी की कुल संपत्ति में 2.2 अरब डॉलर का फासला है। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति आज घटकर 96.1 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, गौतम अडानी की संपत्ति में 1.97 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और अब उनके पास 98.3 अरब डॉलर की दौलत है। कभी 300 अरब डॉलर की संपत्ति बना चुके दुनिया के नंबर वन अरबपति एलन मस्क की संपत्ति भी अब 206 अरब डॉलर ही रह गई है। हालांकि उनकी संपत्ति में मंगलवार को 3.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ।

दूसरे स्थान पर बर्नार्ड आर्नाल्ट हैं, जिनकी कुल संपत्ति 137.3 अरब डॉलर है। कभी दुनिया के नंबर वन अरबपति रहे जेफ बेजोस की संपत्ति 200 अरब डॉलर से घटकर 128 अरब डॉलर रह गई है। वहीं, कभी चौथे नंबर पर काबिज रहने वाले मार्क जुकरबर्ग अब महज 59 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 18वें स्थान पर आ गए हैं। बिल गेट्स 121.4 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं । वॉरेन बफेट 100.2 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। गौतम अडानी 97.8 अरब डॉलर के साथ छठे और मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। लैरी एलिशन 96.4 अरब डॉलर के साथ 8वें और लैरी पेज 92.5 अरब डॉलर के साथ नौवें पोजीशन पर हैं। दसवें पायदान पर सर्गी ब्रिन हैं, जिनकी कुल संपत्ति 89.1 अरब डॉलर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More