Home » शेयर बाजार आज बिकवाली से औंधे मुंह गिरा

शेयर बाजार आज बिकवाली से औंधे मुंह गिरा

by Bhupendra Sahu

मुंबई । चंद दिनों की राहत के बाद शेयर बाजार में फिर से बिकवाली का दौर लौट आया है। लगातार गिरावट के बाद इस सप्ताह बाजार को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बाजार भरभरा गया। बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान में चले गए।

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को खुलते ही औंधे मुंह गिर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 900 अंक या 1.66 फीसदी टूटकर 53,308 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 269 अंक या 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ एक बार फिर 16000 के नीचे पहुंचकर 15,971 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल, सेंसेक्स 1027 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 370 शेयरों में तेजी आई है, 1629 शेयरों में गिरावट आई है और 73 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र बुधवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ खुले लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 110 अंक टूटकर 54,208 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 19 अंक फिसलकर 16,240 के स्तर पर बंद हुआ था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More