Home » पति ने की पत्नी की हत्या 10 दिन पूर्व ही हुआ था प्रेम विवाह…

पति ने की पत्नी की हत्या 10 दिन पूर्व ही हुआ था प्रेम विवाह…

by Bhupendra Sahu

भिलाई _ जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की उसके पति ने ही बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामुल निवासी विवेक गुप्ता ने 30 अप्रेल को ही संतोसीपारा कैम्प 2 निवासी युवती चित्रलेखा उम्र 27 से प्रेम विवाह किया था।

लेकिन पत्नी से किसी बात को लेकर पति से कुछ ही दिन बाद से विवाद होने लगा।9 अप्रेल की रात दोनों मे विवाद हुआ जिसके बाद से आरोपी पति ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

10 अप्रेल को ज़ब आरोपी विवेक गुप्ता की माँ ज़ब अलग रह रही बेटे बहु से मिलने आई तब देखा की बहु का शव बहूत ही गंभीर हालत मे घर मे बिस्तर पर पड़ा हुआ था। आरोपी युवक की माँ ने 112 को कॉल कर लगभग दोपहर 3 बजे घटना की जानकरी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर सीएसपी छावनी, जामुल थाना प्रभारी गौरव पाण्डेय अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More