Home » पेटीएम को एक और झटका, शेयर का टारगेट प्राइस और घटा

पेटीएम को एक और झटका, शेयर का टारगेट प्राइस और घटा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पेटीएम को एक और झटका लगा है। पिछले दिनों ही रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर नए ग्राहक जोडऩे पर रोक लगाई है। अब पेटीएम के शेयरों के टारगेट प्राइस को और घटा दिया गया है। पेटीएम के शेयरों के टारगेट प्राइस को घटाकर 450 रुपये कर दिया है। पेटीएम स्टॉक के टारगेट प्राइस को मैचयरी कैपिटल सिक्योरिटी के एनालिस्ट ने रिवाइज किया है।

पिछले साल नवंबर में आईपीओ आने के बाद से पेटीएम के शेयरों में 71 फीसदी की गिरावट आई है। मैचयरी कैपिटल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट सुरेश गणपति ने पहले पेटीएम के शेयरों के प्राइस टारगेट को घटाकर 700 रुपये किया था। अब मैचयरी के सुरेश गणपति ने पेटीएम के शेयरों का टारगेट प्राइस घटाकर 450 रुपये कर दिया है। उन्होंने दुनिया भर में फिनटेक कंपनियों के लिए लोअर वैल्यूएशंस का हवाला दिया है। उन्होंने पेटीएम के शेयरों को अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है।

हालांकि, मैचयरी कैपिटल के सुरेश गणपति ने पेटीएम के लिए अपने अर्निंग या रेवेन्यू एस्टिमेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है। पेटीएम के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में गुरुवार को 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 619.9 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। गणपति का कहना है कि फिनटेक रेगुलेशंस और सख्त कंप्लायंस नॉर्म्स कंपनी के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। ब्लूमबर्ग की तरफ से कंप्लाइल किए गए डेटा के मुताबिक, पेटीएम कवर करने वाले 9 एनालिस्ट्स का 12 महीने का एवरेज प्राइस टारगेट 1203 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 572.25 रुपये है। वहीं, पेटीएम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1961.05 रुपये है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More