Home » मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

by Bhupendra Sahu

रायपुर सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले के जनपद पंचायत धमधा के ग्राम मलपुरीकला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 485 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 165 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समाधान हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई है।

मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

मलपुरीकला सहित 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की उपस्थिति में आयोजित शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय प्रोत्साहन राशि प्रमाण पत्र एवं स्वच्छाग्राही सम्मान प्रदान किए गए। वहीं सामाजिक सहायता पेंशन योजना के अंतर्गत वृद्धा एवं मुख्यमंत्री पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More