Home » शिवनाथ के तीरे तीरे… दुर्ग बदलथे धीरे धीरे… स्वच्छ्ता एंथम लोगों की जुबान पर चढ़ा… आयुक्त के द्वारा लिखा इस गीत को हर वर्ग के लोग कर रहे पसंद

शिवनाथ के तीरे तीरे… दुर्ग बदलथे धीरे धीरे… स्वच्छ्ता एंथम लोगों की जुबान पर चढ़ा… आयुक्त के द्वारा लिखा इस गीत को हर वर्ग के लोग कर रहे पसंद

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के थीम सांग को जनता के लिए लोकार्पित किया गया है,इस गीत के सार आयुक्त हरेश मंडावी ने बहुत खूबसूरत शब्दो मे लिखा है।इस वीडियो व गाने को जनता से बहुत फीडबैक मिल रहा है। राजीव खत्री,हिमांशु केशवानी द्वारा अपने दुकान में वॉवेल इलेक्ट्रॉनिक गुरुद्वारा रोड दुकान के सभी टीवी में डिस्प्ले लगाकर ग्राहकों के बीच आकर्षित का केंद्र बना,लोग समान लेना छोड़ वीडियो व गाने सुनने में हो गए मगन,वही धर्मा कुमार भिलाई 3 ने वीडियो एवं गाने बहुत अच्छे है निगम आयुक्त द्वारा स्वच्छ्ता मुहिम काफी सराहनीय है,तरुण कुमार साई नगर दुर्ग ने कहा गाने और वीडियो के माध्यम से शहर के नागरिको को जागरूक करेगी,बहुत अच्छी पहल है,राजेन्द्र गुप्ता ने कहा गाने बहुत अच्छे है पहली बार ऐसा गाना दुर्ग निगम ने बनाया है।

आयुक्त की पहल बहुत सराहनीय है,इस पहल से दुर्ग निगम को स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में लाभ मिलेगा और इस गाने को मैं अपने मोबाइल रिंगटोन बनकर रखा हूँ और मेरा पूरा परिवार भी इस गाने को अपने स्टेट्स में रखे है इसके अलावा अन्य लोगो ने वीडियो व गाने की खूब तारीफ की नागरिको व युवाओं में चौक,चौराहों पर सबके जुबान पर शिवनाथ नदी के तीर तीर,दुरुग बदलथे धीरे धीरे गुनगुनाते देखा जा रहा है। गाने ने दुर्ग शहर में खूब धूम मचा रही है।स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए लोगो को जागरूक करने की दृष्टि से आयुक्त हरेश मांडवी द्वारा लिखित गाना शिवनाथ नदी के तीर तीर,मोर दुरुग बदलथे धीरे धीरे यह गाने शहर के हर घर में सुना जा रहा है। ,इस गाने को लोग रेलवे स्टेशन, राजेंद्र पार्क चौराहा में अपनी गाडिय़ों को रोककर वीडियो देखकर बहुत सराहना कर रहे है।

रेलवे स्टेशन के तो कुछ यात्रियों का कहना है की रात में जब वेल बजने के बाद जब ये गाना चालू होता है तो यात्री 1 मिनट रुककर सुनने के लिए खडे हो जाते है,ये गीत रात्रि के माहौल को खुशनुमा कर देता है।निगम की कचरा कलेक्शन ईरिक्शा 60 वार्डो में जो चल रहे है एवं 6 टाटा एस जो वार्डो में घूम रहे है लोग उनको रोक रोककर एवं खुद रुककर इस को सुन रहे है।शहर में अभी होली का माहौल में विभिन्न जगहों पर होली मिलन समारोह चल रहे डीजे में इस गाने ने खूब धूम मचा रखी है पुरुष एवं महिलाए इस गाने में मस्त हो खूब थिरक रहे है।शहर के हर गली चौराहों,पान ढेले में इस गाने की खूब चर्चा हो रही है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए लोगो को जागरूक करने के लिए इतने सालो में पहली बार कुछ अलग माहौल तैयार किया जा रहा जिसको दुर्ग शहर की जनता बहुत पसंद कर रही है एवं नगर निगम दुर्ग की बहुत सराहना कर रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More