Home » फिल्म सना से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी पूजा भट्ट

फिल्म सना से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी पूजा भट्ट

by Bhupendra Sahu

हाल में अभिनेत्री राधिका मदान ने अपनी फिल्म सना की घोषणा की है। यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें राधिका मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म को फिल्ममेकर सुधांशु सरिया निर्देशित कर रहे हैं। अब फिल्म के साथ अभिनेत्री पूजा भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। कहा जा रहा है कि वह सना के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी वापसी करने वाली हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री पूजा राधिका की फिल्म सना से बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। खबरों की मानें तो उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में पूजा राधिका की मां की भूमिका निभाएंगी। एक सूत्र ने कहा, राधिका की फिल्म सना में पूजा का बेहद दमदार रोल है। जहां राधिका लीड रोल निभाएंगी, वहीं पूजा ने उनकी मां की भूमिका निभाई है।

सूत्र की मानें तो फिल्म में पूजा एक मजबूत और स्वतंत्र मां के रूप में नजर आएंगी, जो अपनी बेटी को शादी से पहले गर्भावस्था से निपटना सिखाती हैं। कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए मेकर्स पूजा के अलावा किसी के बारे में विचार भी नहीं कर सकते थे। फिल्म में फुल ड्रामा और मस्ती का डोज शामिल होगा। डायरेक्टर सुधांशु ने कहा था कि फिल्म में भौगोलिक क्षेत्र और कई संस्कृतियां देखने को मिलेंगी।

फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरो पर है। इसकी शूटिंग अगले सप्ताह से मुंबई में शुरू होगी। स्क्रिप्ट की मांग के हिसाब से लाइव लोकेशंस पर फिल्म को शूट किया जाएगा। फोर लाइन एंटरटेनमेंट फिल्म का निर्माण करेगी। सुधांशु अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज मासूम का लेखन और सह-निर्देशन भी कर रहे हैं। उनके कंधे पर नेटफ्लिक्स की सीरीज दिल्ली क्राइम 3 के लेखन और सह-निर्माण का भी जिम्मा है।
राधिका ने फिल्म पटाखा से बॉलीवुड में आगाज किया था। उन्हें फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता में देखा गया। राधिका अंग्रेजी मीडियम और शिद्दत जैसी फिल्मों में भी दिखीं। जल्द ही वह विशाल भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। राधिका ने टीवी से बॉलीवुड का रुख किया था। सबसे पहले वह झलक दिखला जा 8 में बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। इसके बाद धारावाहिक मेरी आशिकी तुम से के जरिए वह घर-घर में लोकप्रिय हुईं।

पूजा पिछले साल वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आई थीं। इसमें राहुल बोस के साथ उनके किसिंग सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके अभिनय को दर्शकों ने पसंद किया था। इससे पहले वह 2020 में आई फिल्म सड़क 2 में दिखी थीं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More