Home » ग्रेजिया इंडिया के लिए कवर गर्ल बनी तारा सुतारिया

ग्रेजिया इंडिया के लिए कवर गर्ल बनी तारा सुतारिया

by Bhupendra Sahu

बॉलीवुड की हॉट ऐंड सेक्सी अभिनेत्री तारा सुतारिया जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म तड़प से लोगो के दिलों में जगह बना ली है, वे ग्रेजिया इंडिया के मैग्जीन कवर पर ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाते हुए नजर आईं हैं। ग्रेजिया इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तारा की मैग्जीन कवर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, तारा ने निरंतर सीखने और हमेशा ओपन माइंडेड रहना अपना सफलता का मूलमंत्र बताया है। वे कहती हैं कि, मैं प्रलक्षित आलोचना में विश्वास रखती हूं। मेरी परफॉर्मेंस, कपड़े पहना का तरीका या फिर मेरी गायकी पर कोई प्रलक्षित आलोचना करता है तो वह बिल्कुल सही है। प्रत्येक के अपने विचार होने चाहिए। और यह जरूरी नहीं कि सभी के विचार मुझसे मिलते हों।

तारा ने इस फोटोशूट के लिए कढ़ाई किया हुआ ब्रालेट, ट्राउजर और जो कैप पहना वे सब ऋतु कुमार द्वारा डिजाइन किया गया है। 18 कैरेट की गोल झुमकिया जिसमे हीरे जड़े हुए हैं, रिंग बैंड और हीरे की अंगूठी को महेश नोतनदास फाइन ज्वैलरी द्वारा डिजाइन किया गया है। पर्ल और 18 कैरेट का सोने का हॉलमार्क्ड हीरे का हार जेट जेम्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इन सभी आभूषणों में तारा काफी खूबसूरत लग रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा हाल ही में अहान शेट्टी के साथ फिल्म तड़प में दिखाई दी थी, दर्शकों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। वे टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हिरोपंती 2 में अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More