Home » रिलायंस की बदौलत शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 58,800 अंक के स्तर पर बंद

रिलायंस की बदौलत शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 58,800 अंक के स्तर पर बंद

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की बदौलत भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई है। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स 454.10 अंक मजबूत होकर 58,795 अंक के स्तर पर बंद हुआ। अगर निफ्टी की बात करें तो ये 17,535 अंक के स्तर पर ठहरा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के टॉप 30 शेयरों में मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो, एलएंडटी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील में गिरावट रही।

बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो रिलायंस 6 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है। आपको बता दें कि देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी गैसीफिकेशन अंडरटेकिंग को एक सहायक कंपनी में ट्रांसफर करेगी। यही वजह है कि कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिली है।
वहीं, आईटीसी, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, कोटक बैंक के शेयर में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा सनफार्मा, पावरग्रिड, एचसीएल के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।
शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार के आखिरी घंटे में की गयी बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स 323 अंक से अधिक लुढ़क गया। मुख्य रूप से इन्फोसिस, रिलायंस और एचडीएफसी में नुकसान से बाजार में गिरावट आई।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान ज्यादातर समय बढ़त में था। पर अंत में यह बिकवाली दबाव से 323.34 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,340.99 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88 अंक यानी 0.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,415 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, आईटीसी, रिलायंस, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी सर्वाधिक 2.62 प्रतिशत तक नुकसान में रहे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More