Home » मंडी भाव : सरसों दाने के भाव में 25 रुपये की गिरावट, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

मंडी भाव : सरसों दाने के भाव में 25 रुपये की गिरावट, सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच देशभर के तेल-तिलहन बाजारों में सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार आया, जबकि पॉल्ट्री वालों की स्थानीय मांग न होने के बीच निर्यात की मांग घटने से सोयाबीन दाना और सोयाबीन लूज के भाव गिरावट के साथ बंद हुए। सरसों दाने के भाव में 25 रुपये क्विंटल की गिरावट आई। हालांकि, सरसों की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है। सामान्य कारोबार के बीच सरसों तेलों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए। वहीं, इंदौर के संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को तुअर (अरहर) 100 रुपये और मूंग के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई।
सर्दियों में मांग कम होने की वजह से पाम तथा पामोलीन तेल के भाव भी नरमी दर्शाते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे। बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.1 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में फिलहाल 1.3 प्रतिशत का लाभ था। राजस्थान और गुजरात की मंडियों में मूंगफली की आवक बढऩे के बीच मूंगफली तेल- तिलहनों के भाव नरम बंद हुए।

दूसरी ओर, देश में शादी-विवाह के मौसम में हल्के तेलों की मांग होने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में सुधार दिखा लेकिन डीओसी की निर्यात मांग के साथ पॉल्ट्री वालों की मांग घटने से सोयाबीन दाना और लूज के भाव में गिरावट आई। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
सरसों तिलहन – 9,045 – 9,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली – 6,000 – 6,085 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,350 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,950 – 2,075 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 17,870 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,760 -2,785 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,840 – 2,950 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 16,700 – 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,690 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,260 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,080
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,450 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,800 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,550 – 6,600, सोयाबीन लूज 6,400 – 6,450 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More