भिलाई। बौद्ध कल्याण समिति कोसानगर के बुद्ध भूमि परिसर में संविधान दिवस पर राज्य स्तरीय जयभीम मेला महोत्सव का आयोजन 26 नवम्बर 2021 को आयोजित किया गया है ।
जिसमे मुख्यातिथि ताम्रध्वज साहू , केबिनेट मंत्री गृह एवं जेल छत्तीसगढ़ शासन, .डॉ.शिवकुमार डहरिया केबिनेट मंत्री नगरीय प्रशासन छत्तीसगढ़ शासन, देवेंद्र यादव विधायक भिलाई नगर एवं विशिष्ट अतिथि .दिलीप वासनिकर सेवा निवृत्त संभागायुक्त दुर्ग संभाग,.महादेव कावरे सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सुनिल रामटेके राष्ट्रीय अध्यक्ष सेल एस.सी.एस.टी.इम्प.फेडरेशन, उपस्थित होंगे सुबह 9 बजे बुद्ध वंदना एवं मेले का उद्घाटन 10 बजे पावर हाउस चौक में डॉ बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 11 बजे भिक्षु संघ को भोजन दान और 7 बजे अतिथियों का स्वागत के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है।