Home » डकैती की योजना को किया गया विफल…पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात…आरोपियों के कब्जे से आधुनिक पिस्टल, कारतूस सहित लोहे का सब्बल भी बरामद…

डकैती की योजना को किया गया विफल…पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात…आरोपियों के कब्जे से आधुनिक पिस्टल, कारतूस सहित लोहे का सब्बल भी बरामद…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा के मार्ग दर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार धु्रव , नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई विश्वास चन्द्राकर द्वारा लगातार अपराधिक तत्वों पर निगाह रखने एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग पर लगातार जोर दिया जा रहा है जिसके चलते 17 अक्टूबर.2021 को स्थानिय सूचना तंत्र के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम दादर शराब भट्टी के पास पानी टंकी के नीचे करीबन 4 , 5 व्यक्ति किसी नजदीकी बैंक में डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये योजना बना रहें हैं। उक्त प्राप्त सूचना के बारे वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा सावधानी पूर्वक कारगर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया, बाद सूचना की तस्दीकी एवं रेड कार्यवाही के लिये पृथक – पृथक तीन टीम गठित करके मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी किया घेराबंदी कर पांच व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर तलाशी लिया गया आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और जिंदा कारतूस , एक स्प्रिंगनुमा बटन चाकू , लोहे का कटर , लोहे का सब्बल एवं मिर्ची पावडर , ब्लैत स्प्रे मिला ।

आरोपियों द्वारा चरोदा स्थित यूको बैंक में डकैती करने की योजना तैयार करना बताने से आरोपियों का यह कृत्य धारा 399 भादवि 25 , 27 आम्र्स एक्ट का होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है ।

भिलाई 03 पुलिस की सूझबूझ एवं तत्परता से कार्यवाही करने से एक बड़ी गंभीर घटना को रोकने में सफलता मिली है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल , सउनि राजेश पाण्डेय , आर . राकेश सिंह , संदीप सिंह , कृष्णा सिंह , विजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही एवं कार्यवाही में जीआरपी चौकी प्रभारी सउनि महेन्द्र पाण्डेय , आर . क्र . 98 विष्णु , आर . 98 बेदूराम जांगड़े के द्वारा तत्परता से सहयोग किया गया । आरोपी नितिन उर्फ बंटी डेहरिया, रॉकी और ननका उर्फ अंशु सिंह उर्फ विवेक सिंह, अंकेश ब्राह्मणकर, दंतेश राव उर्फ ऋषि राव एवं एक अपचारी बालक गिरफ्तार।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More