Home » आज से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ेंगे विमान, सस्ता हो सकता है किराया

आज से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ेंगे विमान, सस्ता हो सकता है किराया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। देश में कोरोना के लगातार कम होते नए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए घरेलू विमानन कंपनियों की क्षमता उपयोग को लेकर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। आज से घरेलू सेक्टर में विमानन कंपनियां 100 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगी। मौजूदा समय में डोमेस्टिक सेक्टर में कंपनियां सिर्फ 85 प्रतिशत क्षमता के साथ ही उड़ान भर सकती हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग नियम के चलते सरकार ने यह प्रतिबंध लगाया था।

सरकार के प्रतिबंध हटाने के इस फैसले से यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी। इसका सीधा असर हवाई यात्रा की टिकट पर पड़ सकता है। अभी क्षमता कम होने की वजह से एयरलाइन कंपनियों को टिकट की कीमत अधिक रखनी पड़ रही थी, जिसमें अब राहत दी जा सकती है। देश में कोरोना संक्रमण के चलते 23 मार्च 2020 से शेड्यूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा देशों के साथ कोरोना प्रोटोकोल तहत जुलाई, 2020 से उड़ानों का संचालन जारी है। लेकिन अब सरकार के फैसले के बाद आज से 100 फीसदी क्षमता से उड़ानों के संचालन हो सकेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More