Home » ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा? हो रहीं ये 2 नई एंट्री!

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल में नजर आएंगे हर्षद चोपड़ा? हो रहीं ये 2 नई एंट्री!

by Bhupendra Sahu

टीवी के पॉप्युलर शोज में शामिल रहा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है इस वक्त ऐक्टर हर्षद चोपड़ा के कारण चर्चा में हैं। करीब 12 सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे इस शो में जल्द ही एक बड़ा जेनरेशन लीप आने वाला है। इस लीप के बाद जहां शो की कहानी बदल जाएगी, वहीं कई स्टार्स बदल दिए जाएंगे। कहा जा रहा है कि अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है में हर्षद चोपड़ा की एंट्री होगी। वह मेन रोल में नजर आएंगे। पिछले काफी वक्त से ऐसी चर्चा है कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने वाले हैं।

दोनों शो में कार्तिक और नायरा का रोल प्ले कर रहे थे। नायरा के अलावा शिवांगी जोशी ने सीरत का रोल भी प्ले किया। अब खबर है कि जेनरेशन लीप के बाद की कहानी के लिए नए चेहरों की तलाश की जा रही हैं। इन्हीं में एक नाम हर्षद चोपड़ा का भी है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन जैसे ही यह खबर आउट हुई, हर्षद चोपड़ा ट्विटर पर छा गए।

हर्षद चोपड़ा टीवी के पॉप्युलर स्टार्स में शुमार हैं। उन्होंने साल 2006 में टीवी शो ‘ममताÓ से ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘लेफ्ट राइट लेफ्टÓ, ‘अंबर धराÓ, ‘किस देश में है मेरा दिलÓ, ‘दिल से दी दुआ- सौभाग्यवती भवÓ, ‘तेरे लिएÓ और ‘बेहदÓ जैसे टीवी शोज में नजर आए।
वहीं ऐसी चर्चा भी है कि हर्षद चोपड़ा के अलावा ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैÓ के लिए प्रणाली राठौड़ और नामिक पॉल भी नजर आएंगे। प्रणाली राठौड़ जहां ‘बैरिस्टर बाबूÓ में दिखीं, वहीं नामिक पॉल ‘एक दीवाना थाÓ और ‘कवचÓ जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More