Home » बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?

बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से जल्द शादी करने वाली हैं मौनी रॉय?

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री मौनी रॉय लंबे समय से बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों की नजदीकियां अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनती हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने खुद अब तक अपने इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन खबर है कि वह जल्द ही शादी करके अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने वाली हैं। उनके एक कजिन ने यह खुलासा किया है। पिछले काफी समय से मौनी दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का मन बना लिया है।

रिपोर्टों के मुताबिक, मौनी के कजिन विद्युत रॉय ने बताया, मौनी और सूरज की शादी जनवरी, 2022 में होगी। शादी की रस्में दुबई या इटली में होने वाली हैं। साथ ही मौनी अपने होम टाउन में भी एक समारोह का आयोजन करने वाली हैं। सूरज, दुबई में रहते हैं और पेशे से बैंकर हैं। सूरज और मोनी के अफेयर की खबरें 2019 में आई थीं। दोनों की मुलाकात दुबई में ही हुई थी। दरअसल, मौनी लॉकडाउन के दौरान दुबई में फंस गई थीं। इस दौरान वह अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में थीं। बताया जाता है कि इसी लॉकडाउन के दौरान मौनी और सूरज नांबियार की दोस्ती बढऩे लगी। वक्त के साथ ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

यूं तो मौनी का नाम अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ भी जुड़ चुका है, लेकिन मोहित रैना के साथ उनका अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। देवों के देव महादेव में साथ दिखने के बाद से ही टीवी स्टार मोहित और मौनी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को स्वीकारा नहीं, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग ने उनकी नजदीकियों को हमेशा बयां किया है। हालांकि, 2018 में मोहित और मौनी की राहें जुदा हो गईं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। वह कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। मौनी इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। वह आयुष्मान खुराना के साथ भी एक फिल्म में काम कर रही हैं। इसके अलावा एक तेलुगु फिल्म के गाने में वह ठुमके लगाती नजर आएंगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More