Home » बर्तनों में लग जाए फंगस तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा छुटकारा

बर्तनों में लग जाए फंगस तो इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, मिलेगा छुटकारा

by Bhupendra Sahu

बर्तनों पर पानी लगे रहने या फिर इनकी सही ढंग से स्टोर न करने के कारण फंगस लग सकती है। अगर आपको अपने किसी बर्तन पर ग्रे या व्हाइट कलर का पाउडर दिखे और इसमें से अजीब सी गंध आने लगे तो समझ जाइए कि फंगस की समस्या काफी गंभीर हो गई है। आइए आज कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बर्तनों से फंगस को दूर कर सकते हैं।

बेकिंग सोडा आएगा काम
अगर आप चाहते हैं कि आपके बर्तनों से फंगस आराम से साफ हो जाए तो इस काम में बेकिंग सोडा भी आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं और फंगस वाले बर्तन को इस पेस्ट में कम से कम 15 मिनट के लिए भिगो दें। जब समय पूरा हो जाए तो बर्तन को किसी भी बर्तन धोने वाले साबुन या लिक्विड और पानी से धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछें।
सफेद सिरका भी है असरदार
अगर आप फंगस वाले बर्तनों को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए फंगस के बर्तन पर कुछ देर के लिए सिरका डालकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी और बर्तन धोने वाले लिक्विड या साबुन से बर्तन को साफ कर दें। अंत में इसे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोछकर सुखा दें। यकीन मानिए इसके इस्तेमाल से बर्तनों से फंगस तुरंत साफ हो जाएगी।
नींबू भी है कारगर
बर्तनों से फंगस साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी कारगर साबित हो सकता है क्योंकि नींबू के रस में एसिड मौजूद होता है, जो फंगस को साफ कर देता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आधा नींबू काटकर उससे फंगस वाले बर्तन को अच्छे से रगड़ें, फिर इसे लगभग 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बर्तन को सामान्य तरीके से धोकर माइक्रोफाइबर कपड़े से पोछकर स्टोर कर दें।
नीम के तेल का करें इस्तेमाल
नीम का तेल बहुत ही प्रभावी ढंग से बर्तन से फंगस को दूर कर सकता है। इसके लिए पहले पानी से भरी बाल्टी में एक चौथाई कप नीम का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस मिश्रण में कुछ मिनट के लिए फंगस वाले सारे बर्तनों को भिगोकर छोड़ दें। इसके बाद बर्तनों को सामान्य तरीके से धोकर धूप में सुखाएं। यकीनन इसे बहुत जल्द ही बर्तनों से फंगस दूर होने लगेगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More