Home » ऑफिसर्स एसो. चुनाव… बंछोर को हराने बीएसपी के अधिकारी लामबद्ध… डॉ. कौशलेन्द्र को हर क्षेत्र से समर्थन

ऑफिसर्स एसो. चुनाव… बंछोर को हराने बीएसपी के अधिकारी लामबद्ध… डॉ. कौशलेन्द्र को हर क्षेत्र से समर्थन

by Bhupendra Sahu

भिलाई  (आर.एन.रामाराव)। बीएसपी ऑफिसर्स एसोशिएशन के लिए चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। वर्तमान आर्फिसर्स एसो. के अध्यक्ष एन.के.बंछोर के विरूद्ध बीएसपी के अधिकारी लामबद्ध हो चुके है। पहली बार कड़ी टक्कर देने ओए अध्यक्ष पद के लिए डॉ. कौशलेन्द्र ठाकुर डटे हुए है। उन्हें सभी वर्ग का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।

बीएसपी के अधिकारियों के लिए कहने को सेल महारत्न है लेकिन यहां के अधिकारियों को कोल इंडिया, एनटीपीसी जैसे महारत्न क अनुरूप न तो वेतन और न ही पर्क की सुविधा है। जिसके कारण उन्हें बीएसपी के अधिकारी होने की आत्मग्लानि होती है।

अधिकारियों का कहना है कि भिलाई में ही सेफी के अध्यक्ष है और ओए के अध्यक्ष भी है लेकिन सेल मैनेजमेन्ट से सुविधा दिलाने की अपेक्षा चापलूसी करते रहे है और अधिकारियों को दिगभ्रमित करते आ रहे है। वैसे भी ओए के चुनाव के समय शिगूफे छोडऩे में ओए अध्यक्ष माहिर है। अब भिलाई के अधिाकारियों ने संकल्प ले लिया है कि 24 सितंबर को संपन्न होने जा रहे चुनाव में एन के बंछोर को करारी शिकस्त देंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More