Home » इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा… जारी हुआ शो का प्रोमो

इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा… जारी हुआ शो का प्रोमो

by Bhupendra Sahu

देश में टीवी रियलिटी शो को काफी पसंद किया जाता है। इंडियाज गॉट टैलेंट एक ऐसा ही लोकप्रिय रियलिटी शो है। अब इस शो के आगामी सीजन का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा। मेकर्स ने इस संबंध में एक प्रोमो जारी किया है। दिलचस्प बात है कि इस प्रोमो में मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नजर आई हैं। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि शिल्पा इंडियाज गॉट टैलेंट के आगामी सीजन को जज करती हुई नजर आएंगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इंडियाज गॉट टैलेंट के अगले सीजन में शिल्पा जज की भूमिका में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि शो के अन्य जजों और होस्ट के नाम की घोषणा आने वाले दिनों में की जाएगी। सोमवार को सोनी टीवी ने प्रोमो जारी करते हुए घोषणा की है कि जल्द ही ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। इस प्रोमो में शिल्पा का जबरदस्त अंदाज दर्शकों को आकर्षित कर रहा है।

सोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो का प्रोमो शेयर किया है। सोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा टैलेंट शो और विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के लिए मंच देने वाला शो वापस आ गया है। यदि आपमें प्रतिभा है, तो मंच आपका है। ऑडिशन जल्द ही शुरू होगा। रजिस्टर करने के लिए अपना सोनी लिव ऐप डाउनलोड या अपडेट करें। शो के प्रोमो को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रोमो में शिल्पा कहती हुई दिखी हैं, 130 करोड़ के भारत में कोई पूछे कि टैलेंट कितना है, तो जवाब मिलेगा अनेक। और ये सब टैलेंट दिखाने के लिए मंच सिर्फ एक। इंडियाज गॉट टैलेंट, तो आओ इंडिया, दिखाओ अपना टैलेंट। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कंटेंट हेड आशीष गोलवलकर ने कहा, हम इंडियाज गॉट टैलेंट के एक नए सीजन के लिए तैयार हैं और अपने देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा दिखाने के लिए उत्सुक हैं।
इंडियाज गॉट टैलेंट की शुरुआत 2009 में हुई थी। यह ब्रिटिश शो गॉट टैलेंट का रूपांतरण है। यह इस शो का नौवां सीजन होगा। शो के 100 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं। शो में कई प्रतिभागियों ने अपने हुनर से लोगों का मनोरंजन किया है। किरण खेर, सोनाली बेंद्रे और शेखर कपूर शो के जज के रूप में नजर आए हैं। धर्मेंद्र, साजिद खान, फराह खान, करण जौहर और मलाइका अरोड़ा जैसी हस्तियों ने भी शो को जज किया है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More