Home » कोसानगर में पार्षद जयप्रकाश यादव ने तीज मिलन समारोह का किया आयोजन … आकर्षक वेशभूषा में नजर आईं महिलाएं…

कोसानगर में पार्षद जयप्रकाश यादव ने तीज मिलन समारोह का किया आयोजन … आकर्षक वेशभूषा में नजर आईं महिलाएं…

by Bhupendra Sahu

भिलाई। राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति कोसा नगर भिलाई द्वारा धूमधाम से तीज मिलन समारोह आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार श्रीमती उर्वशी साहू एवं छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री श्रीमती जागेश्वरी मढ़रिया मेश्राम एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। तीज मिलन समारोह का शुभारंभ शिव परिवार के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया दीप प्रज्वलन के उपरांत छालीवुड कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी गई स्वागत भाषण देते हुए राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद जयप्रकाश यादव ने कहा कि तीज महोत्सव का आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाना एवं कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ एवं भारत में नदियां बईला के पूजा के माध्यम से कृतज्ञता प्रकट करना है। पार्षद जयप्रकाश यादव ने कहा आज सभी महिलाओं के लिए राधा कृष्ण मंदिर उनके माईके के समान हैं जहां तीज पर्व का आप सभी आनंद ले रहे हैं।

पार्षद जयप्रकाश यादव ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या करके भगवान शंकर को प्रसन्न किया था तब से लेकर आज तक तीजा पर्व मनाया जाता है। पार्षद जयप्रकाश यादव द्वारा सभी महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ी एवं चूडिय़ां एवम मिठाई भेंट की गई। राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कामना यादव ने सभी अतिथियों को शाल श्रीफल एवं साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

उक्त आयोजन में प्रमुख रूप से जयप्रकाश यादव ,श्रीमती मंजू कामना यादव, दुर्गा यादव, कमला यादव, कुमारी टोन्द्रे, कमला देवी, सुनीता साकोरे, रुकमणी रामटेके, कुंती कोठारी, शांति बंजारे, सुशीला रामटेके, बाया चंद्रिका पुरे, राजकुमारी साहू ,जय श्री बाई ,पूनम देवी साहनी, विद्या शुक्ला ,तुलेश्वर यादव, सरोज यादव, रंभा यादव, उमा यादव ,प्रमिला बाई ,पूर्णिमा साहू ,मगन भाई खोबरागडे, भूरी बाई ,स्नेहा ,सावित्री अग्रवाल माया निर्मलकर, यशोदा गायकवाड ,सुनीता तोरे, कुमारी टुडे ,शकुन बाई मिश्रा, गिरजा रामटेके, कोमल चंद्रिकापुरे ,विमला साहू ,पूर्णिमा साहू ,ललिता जी, सुशीला जी ,सावित्री यादव ,डॉक्टर सरोज सोनी, राधिका रामटेके ,जयंत यादव, शालिनी महानंद ,ईश्वरी सोनवानी ,कुमारी साहू ,दुर्गति ठाकुर, सुशीला गुण, जानकी ,जीना ,चमारिन ,गंगा ,दुलारी ,कुसला, कुमारी सविता, रेनू, सरोज, समरीन ,अहिल्या, सुनीता, मोगरा ,कीमत देवी ,ललिता सहित अन्य माताएं बहने एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More