Home » वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए पैट कमिंस, बोली ये बड़ी बात

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए पैट कमिंस, बोली ये बड़ी बात

by Bhupendra Sahu

नईदिल्ली। वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी का जलवा सबको दिखाया है. उन्होंने इस बार 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जबकि पिछले सीजन में 35 गेंद में ये कारनामा किया था. आईपीएल 2026 में हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव ने 15 गेंद में अपना अर्धशतक और 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 12 छक्के भी लगाए.
इस मैच में वैभव ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को भी नहीं छोड़ा और जैसा उन्होंने भारत के जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड के साथ किया वैसा ही कमिंस के साथ पहली गेंद पर छक्का जड़कर किया. इस शानदार और निडर खेल को देखकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस, जो इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे, खुश हो गऐ और वैभव को अपना नया पसंदीदा खिलाड़ी बता दिया.
कमिंस ने 15 साल के इस खिलाड़ी के निडर खेलने के अंदाज की तारीफ की. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि वह मेरा नया पसंदीदा खिलाड़ी है. वह गेंद को इतनी जोर से मारता है कि उसे देखना बहुत अच्छा लगता है, बहुत मजा आता है. एक गेंदबाज के तौर पर आपको एकदम सटीक होना पड़ता है, क्योंकि अगर आप सटीक नहीं हैं, तो गेंद बहुत दूर तक जाएगी. वह बहुत प्रभावशाली है, उसने अपने करियर की शानदार शुरुआत की है और मुझे उसका खेलने का अंदाज पसंद है, वह खेल को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लेता है.’
कमिंस, जो पीठ की चोट से उबरकर वापस आए थे, और इस सीजन अपना पहला मैच खेल रहे थे. उन्हें शुरुआत में थोड़ी मुश्किल हुई, जब सूर्यवंशी ने उनकी पहली ही गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया. अपने पहले ओवर में 11 रन देने के बाद, एक पल के लिए ऐसा लगा कि इस टूर्नामेंट में, जहां अक्सर बड़े स्कोर बनते हैं, गेंदबाजों के लिए यह एक और मुश्किल रात होने वाली है. लेकिन, इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने शानदार वापसी की. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर एक के साथ अपना स्पेल खत्म किया, और अपने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ सात रन देकर अपनी गेंदबाजी की लाइन और लेंथ में काफी सुधार किया.
कमिंस के लिए, पीठ की चोट से जूझते हुए लगभग 10 महीने बिताने के बाद यह मैच एक संतोषजनक वापसी साबित हुआ. उन्होंने कहा, ‘मैं सचमुच बहुत खुश हूं, मुझे पहले मैच से पहले ठीक से अंदाजा नहीं था कि चीजें कैसी रहेगी. आईपीएल में खेलने के बारे में उन्होंने कहा, ‘इस लीग में खेलना बहुत मजा आता है, आपको हमेशा फील्डिंग में बदलाव करने पड़ते हैं और गेंदबाजों का सही इस्तेमाल करना पड़ता है. बल्लेबाज आपको लगातार सोचने पर मजबूर करते रहते हैं, तो, मुझे इसमें मजा आया, यह काफी स्वाभाविक लगा.’
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बना. जिसमें वैभव की 37 गेंद में 103 रनों की शानदार पारी शामिल है. 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, अभिषेक शर्मा के 57 और ईशान किशन 74 रनों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद और 5 विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया, जिस के साथ वे पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गए.
००

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More