दुर्ग । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर आज पूरे जिले के सभी मंडलों मे अनेक कार्यक्रम हुए जिसमे मुख्य रूप से आयोजित कसारीडीह बोरसी मंडल भाजपा के अंतर्गत वार्ड 53 पोटिया मे अमृत मिशन के तहत नवनिर्मित गार्डन में राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने वृहद वृक्षारोपण कर प्रधान मंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इससे पूर्व लंबे अंतराल के बाद पोटिया सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचने पर मंडल के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाल कर सुश्री सरोज पांडेय की जोरदार आगवानी किया तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष व वार्ड पार्षद अजय वर्मा के नेतृत्व में पोटिया क्षेत्र के श्रमिक बाहुल नागरिकों व युवाओं ने बाजे गाजे के साथ स्वागत कर अभिनन्दन किया । कार्यक्रम के तहत राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सर्वप्रथम सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा व संकट मोचन हनुमान की पूजा अर्चना कर पीएम मोदी के लिए स्वस्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की । तत्पश्चात वार्ड 53 में नवनिर्मित अमृत मिशन उद्यान में पीएम मोदी के 71वे जन्म दिन पर 71 से अधिक फलदार एवं छायादार पेड़ लगाकर प्रधानमंत्री की लंबी आयु व उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की ।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि ईश्वर की इच्छा व देश की जनता के आशीर्वाद से हमें एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता व साहसिक निर्णय से पूरी दुनिया कायल है उनके उपलब्धियों कार्यों से भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है गांव गरीब किसान व महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हमारे पीएम मोदी जी पर समूचे देश गर्वित है और उनके जन्म दिन पर भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता से लेकर आमजन भी उनके दीर्घायु होने की कामना कर जन्म समारोह मना रहे है इस अवसर पर सुश्री सरोज पाण्डेय ने कुंदरा पारा पोटिया वासियों कि झुग्गी बस्तियों में प्रधान मंत्री आवास के तहत मोर मकान मोर जमीन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत पर राज्य सरकार व निगम प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा पैसा भेजने के बाद भी लाभ नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्य जनक है इसलिए वे स्वयं प्रशासन से बात कर झुग्गी वासियों के पक्के मकान बनवाने के लिए संघर्ष करेंगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की मांग पर वार्ड 53 विकास कार्यों के लिए अपने निधि से 5 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
इस उपलक्ष्य में प्रदेश मंत्री प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, माया बेलचंदन , कांतिलाल जैन , जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा , चैनसुख भतड , भज्यूमो अध्यक्ष नितेश साहू , मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ , दीपक चोपड़ा ,पोषण साहू , राकेश यादव , संदीप जैन , राकेश सेन , टेखन सिन्हा, गौरव शर्मा , संदीप भाटिया और भारी संख्या में कार्यकर्ता व जनसमूह उपस्थित थे यह जानकारी जि़ला मीडिया प्रभारी के एस चौहान ने दी ।