Home » बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

by Bhupendra Sahu

मानसून यानि बारिश का मौसम जितना मन को लुभाता है, उतना ही यह त्वचा के लिए परेशानियों का कारण बनता है। यह मौसम स्किन एलर्जी की समस्या का कारण बन सकता है और इस दौरान त्वचा पर खुजली, रैशेज, लालीपन और सूजन होने लगती है। आइए आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जिनकी मदद से बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत पाई जा सकती है।

एलोवेरा आएगा काम
एलोवेरा में एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक (दर्दनिवारक) गुण मौजूद होते हैं। ये सभी गुण बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत दिलाने में सहायक हो सकते हैं। राहत के लिए सबसे पहले एलोवेरा की पत्ती को धोकर काट लें और एक चम्मच की मदद से इसका जेल निकाल लें। अंत में यह जेल प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस उपाय को तब तक न छोड़ें जब तक कि आपको स्किन एलर्जी से पूरी तरह से छुटकारा न मिल जाए।
नारियल के तेल का करें इस्तेमाल
नारियल के तेल का इस्तेमाल करके भी आप बारिश के कारण हुई स्किन एलर्जी से तुरंत राहत पा सकते हैं क्योंकि यह एक हीलिंग एजेंट के रूप में काम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन एलर्जी को जल्द दूर करने में मदद कर सकते हैं। समस्या से राहत पाने के लिए नारियल के तेल से प्रभावित जगह की कुछ देर तक हल्के हाथों से मालिश करें।
नीम की पत्तियों का पेस्ट लगाएं
बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत दिलाने में नीम की पत्तियां भी काम आ सकती हैं। समस्या से राहत पाने के लिए पहले नीम की कुछ पत्तियों को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद तैयार पेस्ट को स्किन एलर्जी वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। नीम के पेस्ट के रोजाना इस्तेमाल से त्वचा को काफी फायदा मिलेगा।
सेब का सिरका है प्रभावी
सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये गुण बारिश के कारण होने वाली स्किन एलर्जी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। आपको जब भी बारिश के कारण स्किन एलर्जी हो तो एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच सेब का सिरका और स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इस घोल का सेवन नियमित रूप से दिन में एक से दो बार किया जा सकता है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More