Home » अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा दोबारा जीतना चाहती हूं : तापसी पन्नू

अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा दोबारा जीतना चाहती हूं : तापसी पन्नू

by Bhupendra Sahu

तापसी पन्नू को एक तेलुगु फिल्म मिशन इम्पॉसिबल के लिए साइन किया गया है। अभिनेत्री का कहना है कि अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा वह दोबारा जीतने में कामयाब होंगी। तापसी ने कहा, पिछले सात वर्षों में मैंने हमेशा उन कहानियों का हिस्सा बनने की कोशिश की है, जिन्हें मैं खुद एक दर्शक के रूप में देखना चाहती हूं, जिन फिल्मों पर मैं अपना समय और पैसा खर्च करूंगी। और मिशन इम्पॉसिबल उनमें से एक है।

उन्होंने कहा, अच्छी फिल्मों को चुनकर दर्शकों का भरोसा दोबारा जीतना चाहती हूं और मैं इस तरह की फिल्म का हिस्सा बनकर ठीक यही कर रही हूं। तापसी आज फिल्म की टीम में शामिल हुईं। सेट पर अभिनेत्री का स्वागत करते हुए, निर्माताओं ने एक वर्किंग स्टिल जारी की, जिसमें अभिनेत्री को टूटे हाथ के साथ देखा जा सकता है। वह टेंशन में लैपटॉप पर कुछ देखती है।
निरंजन रेड्डी और अन्वेश रेड्डी फिल्म का निर्माण करते हैं, जबकि एन एम पाशा सहयोगी निमार्ता हैं। फिल्म में छायांकन दीपक येरागारा द्वारा संभाला गया है और संगीत मार्क के रॉबिन द्वारा बनाया गया है। रवि तेजा गिरिजाला संपादक हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More